फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशकालीन कर्मचारियों को नहीं मिला दस माह से वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
नबाही/सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के पटवार सर्किलों में अपनी सेवाएं दे रहे अंशकालीन कार्यकर्ताओं को पिछले 10 माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनकी अर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। यहां तक कि बच्चों की पढ़ाई का खर्च तक उठाने में परेशानी हो रही है। दो वक्त की रोटी के लाले भी पड़े हुए हैं। जनवरी 2017 में राजस्व विभाग में अंशकालीन वर्करों की भर्ती कर तहसील सरकाघाट के पटवारखानों में नियुक्त किया गया था, लेकिन एक वर्ष के अंतराल में अभी तक दो माह का ही वेतन मिला है। शेष दस माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। संघ के प्रधान अशोक कुमार, उपप्रधान सीमा देवी, महासचिव नरेश कुमार, प्रेस सचिव सोनू, सलाहकार मलका देवी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द वेतन दिया जाए और अंशकालिकों को दैनिक वेतनभोगी कर्मी बनाया जाए। उधर, उपमंडलाधिकारी डा. सुरेश जस्वाल ने कहा कि बजट का प्रावधान होते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें