फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र ने मौत को मात देकर जीती जिंदगी की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। तीन दिन और दो रातें बर्फ में काटकर मौत के मुंह से वापस घर लौटे नाचन के जोली गांव के राजेंद्र प्रशाद की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र जिंदगी की जंग जीत कर मौत के मुंह से वापस आए हैं। वहीं, राजेंद्र का कहना है कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में हिम्मत ना हारकर जिंदगी मौत से जीती है। उन्होंने बताया कि तीन दिन और दो रातों का अनुभव ताउम्र याद रहेगा। गौरतलब है कि राजेंद्र कुमार सीमेंट का ट्रक लेकर 13 नवंबर को लेह पहुंचा। 14 नवंबर को बारालाचा दर्रे के लिए रवाना हुआ। 15 नवंबर को सीमेंट का ट्रक खाली करने के बाद वापस लौटने लगा लेकिन ट्रक बर्फ में फंस गया। रात करीब 11 बजे तक ट्रक निकालने की कोशिश की, परंतु ट्रक नहीं निकला। जब ट्रक निकालने में असमर्थ हो गया तो 16 नवंबर को सुबह पैदल वापस निकल पड़ा। नौ किलोमीटर पैदल चलकर एक पुलिया के नीचे पहुंचा और रात पुलिया के नीचे गुजारी। 17 नवंबर को ग्रेफ के भवन में पहुंच गया। एक रात उस भवन में गुजारी। 18 को ग्रेफ भवन से निकलकर आर्मी कैंप तक पहुंचा और यहां दो दिन रुकने के बाद घर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें