अमर उजाला ब्यूरो, जोगिंद्रनगर (मंडी)। हटगड़ स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गरोडू जोगिंद्रनगर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। प्रधानाचार्य शशि किरण ने विजेता छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। सातवीं कक्षा की छात्रा सुहानी ने जूनियर एक्टिविटी वर्ग में, नौवीं कक्षा की छात्रा रितिका ठाकुर और ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा साक्षी कटोच ने सीनियर एक्टिविटी वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। सर्वे रिपोर्ट जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की छात्रा अपूर्वा ठाकुर ने प्रथम स्थान, सीनियर वर्ग की नौवीं कक्षा की छात्रा श्रद्धा ने प्रथम स्थान और अनविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी सर्वे रिपोर्ट सीनियर वर्ग में जया चौहान और इतिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम रहे आठ विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक विजय शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गाइड अध्यापकों रमेश जशवाल, पंकज, कल्पना राणा, देवी कटोच और पविंद्र को बधाई दी।