फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/ सुंदरनगर। चुनावी दौर में गुड़िया प्रकरण में आईजी समेत एसआईटी की टीम की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने मंडी और सुंदरनगर में प्रदर्शन किया और रैली निकाली। जिला मुख्यालय मंडी में भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल अध्यक्ष दीपक गुलेरिया की अध्यक्षता में पोल खोल कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी मंडी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर सीएम से इस्तीफे की मांग की। जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, श्याम लाल, हरीश शर्मा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। दीपक गुलेरिया ने कहा कि स्थानीय विधायक और मंत्री सदर विस क्षेत्र में विकास करवाने में असफल रहे हैं। उनकी इन नाकामियों को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे। पूर्व विधायक डीडी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की वजह से गुड़िया मामले को लेकर गुस्सा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं, शुक्रवार को सुंदरनगर में मंडल भाजपा ने अध्यक्ष बरागी राम की अध्यक्षता में रेस्ट हाउस चौक से बस स्टैंड तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जम्वाल व प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान गुड़िया हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है.. के नारे लगाए व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। इस मौके पर टैक्सी स्टैंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस एसआईटी को गुड़िया के कातिलों को पकड़ने की जिम्मेवारी सरकार ने दी, वह सीबीआई जांच में हिरासत में लिए गए आरोपी सूरज को मारने के लिए संदेह के घेरे में है। भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि कांग्रेस की वीरभद्र सरकार के शासन में हर तरफ माफिया का राज हो गया है। इस मौके पर रमा वर्मा, नरेश चंदेल, मुकेश चंदेल, घनश्याम वर्मा, महेंद्र ठाकुर, पुष्पा देवी, नीलम पटियाल, लोकेश शर्मा, ओम प्रकाश नायक, वेदराज शर्मा, रमेश सैनी, सोहन लाल और जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें