सुंदरनगर के हृदय रोग कैंप में जांच करते डॉक्टर।स्त्रोत: संस्था
सुंदरनगर (मंडी)। सामाजिक संस्था असहाय सेवा समिति के सौजन्य से सुंदरनगर में दो दिवसीय मुफ्त हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को पहले दिन 200 से ज्यादा लोगों ने हृदय रोग की जांच करवाई। शिविर में आईजीएमसी शिमला से डॉॅ. संजीव, डॉ. सोनी कुमार नेरचौक, डॉ. रोहित मेहन नेरचौक, मधु वर्मा नेरचौक मेडिकल कॉलेज ने सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान ईको टेस्ट, ईसीजी टेस्ट तथा ब्लड शुगर टेस्ट भी निःशुल्क किए गए। समिति के मुख्य संरक्षक जनकराज सेन, प्रधान प्रेम लाल सैनी आदि उपस्थित रहे। संवाद