मंडी। नौकरी के झांसे में आकर एक युवक ने 2.20 लाख रुपये गंवा दिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गौरव बिष्ट निवासी ग्राम धडवां, तहसील बल्ह ने आरोप लगाया कि तिलक राज ने उन्हें एक अच्छी और प्रमाणित ईटीएफ कंपनी में कैडेट के रूप में काम देने का वादा किया था और रुपये ले लिए थे। 13 अप्रैल 2017 को चेक के माध्यम से उन्होंने 2.20 लाख का भुगतान किया। आरोपी ने उन्हें वी शिपिंग अकादमी में भेज दिया लेकिन परसेंटेज कम होने के कारण उन्हें वहां प्रवेश नहीं मिला। उसके बाद उन्होंने डीएनएस कोर्स ज्वाइन किया और एक कंपनी में काम करने के योग्य हो गए। इसके बाद आरोपी से पैसा लेने की कोशिश की लेकिन उसने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। आरोप है कि तिलक राज ने उसे झूठे जाल में फंसाया है। मामला दर्ज होने की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।