करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में स्वीप कार्यक्रम के तहत भाषण, पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूल के प्रिंसिपल इंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई एवं देवदार ईको क्लब प्रभारी अंकुश ठाकुर की अगुवाई में चलाया गया। मुख्यातिथि इंद्र सिंह ने लोगों को जागरूक करने और इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संगीता कुमारी ने भाषण के माध्यम से लोगों को बताया कि हमारा मतदान करना क्यों आवश्यक है और मतदान न करने का क्या नुकसान उठाना पड़ता है। कल्पना गुप्ता, प्रिया चौहान आकृति, शीतल वर्मा, संजना कुमारी, अंजू देवी, गीता देवी, नीतेश कुमार, लोकेंद्र चौहान, सोम कृष्ण, खूब राम, केहर सिंह और झाबी राम आदि विद्यार्थियों ने भी भाषण के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।