फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में बढ़ाई जाएंगी रंगमंच की गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व रंगमंच दिवस पर ललित कला एवं सामाजिक विकास मंच सुंदरनगर ने वीरवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यशाला में रंगमंच और साहित्य से जुड़े प्रबुद्धजनों ने भाग लिया और रंगमंच के बारे में अपने विचार रखे। इस मौके पर रंगमंच को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सुझाव दिए गए। कार्यशाला में ललित कला एवं सामाजिक विकास मंच के प्रधान सुनील कुमार एवं सचिव देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में सुंदरनगर में रंगमंच की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। नव ज्योति कला मंच मंडी से इंद्रराज इंदु एवं जय कुमार, संवाद युवा मंडल मंडी से गौरव शर्मा, सुकेत साहित्यिक परिषद से डॉ. गंगाराम राजी, रतन लाल शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, कृष्ण चंद्र महादेविया, मांडव्य कला मंच से कुलदीप गुलेरिया, ललिता कुमारी एवं मशहूर रंगकर्मी पंकज कपूर के थियेटर मुंबई से चेतन कपूर, मनीष कपूर और मंजूला वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. अमित कुमार ने ललित कला एवं सामाजिक विकास मंच की शुरुआत की सराहना की। सभी रंग कर्मियों को रंगमंच दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर चेतराम, हितेश कुमार, मनीष कुमार, राजेंद्र कुमार, जोगेंद्र, विपिन कुमार, निखिल, तुषार, देवेन, सौरभ, भवानी, ललिता, स्वाति और आयुष सहित अनेक रंगकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें