फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टर सरकाघाट, रूहंज ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। 30वीं सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता पड्डल मैदान में शुरू हुई। शुभारंभ डीएसपी हितेश लखनपाल ने किया। यह प्रतियोगिता नामधारी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाई जा रही है। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र सिंह राजा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम मुकाबला ब्लास्टर सरकाघाट और फौजी इलेवन के बीच खेला गया। पहले टॉस जीतकर सरकाघाट टीम ने 87 रन बनाए। जवाब में फौजी इलेवन की टीम 78 रन ही बना सकी। सरकाघाट की टीम ने 9 रन से जीत हासिल की। दूसरा मैच जेल रोड और रूहंज की टीम के बीच खेला गया। इसमें जेल रोड ने पहले खेलते हुए 73 रन बनाए। उधर, जवाब में उतरी रूहंज की टीम ने 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आयोजकों को भी बधाई दी। महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले जाएंगे। इसमें प्रथम मैच सिराज इलेवन और तुंगल के बीच होगा। दूसरा मैच नागराज और आईटीआई के मध्य और तीसरा मैच एलआईसी एवं कटिंडी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें