फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीचौकी में हुड़दंग मचा रहे शराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी में हुड़दंगियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बालीचौकी (मंडी)। तहसील मुख्यालय बालीचौकी में शाम होते ही शराबियों की टोलियां हुड़दंग मचाना शुरू कर देती हैं। यह समस्या स्थानीय जनता के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस कर्मी भी इन्हें देखकर बिना कुछ कहे वहां से निकल जाते हैं। इससे इन शराबियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बाजार में दिनदहाड़े कई जगह शराब पीकर ताश खेलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों सूरत राम, वीर सिंह, टोडरमल, भाग सिंह आदि ने पुलिस से इन शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, चौकी प्रभारी बालीचौकी श्याम लाल का कहना है कि पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। अगर आजकल समस्या अधिक है तो जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें