फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में सरिता और अभिषेक ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट तुंगल में एकता के लिए मैराथन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य नर्वदा ठाकुर ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारंभ किया। इसमें स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं में जमा एक की सरिता प्रथम, दसवीं की योगिता द्वितीय और दसवीं की ही चंपा ने तीसरा स्थान हासिल किया। दौड़ में छात्रों में जमा एक के अभिषेक प्रथम, दसवीं के अमित द्वितीय और दसवीं के ही सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आठवीं की रिया प्रथम, छठी कक्षा की कामाक्षा द्वितीय और सातवीं की दीपा तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला में आठवीं का कर्ण प्रथम, मोहित द्वितीय और कोमल तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने कैप्टन नर्वदा ठाकुर के नेतृत्व में 31 अक्तूबर तक चले कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा है के तहत स्कूल परिसर और पेयजल स्रोतों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें