फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन तीन माह बाद शुरू नहीं भुराह-पंजाई-घाट-मुराथ सड़क का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह बाद शुरू नहीं भुराह-घाट-मुराथ सड़क का कार्य
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जून में किया था भूमि पूजन
अधिकारी बोले, अभी कागजी कार्यवाही अधूरी
जल्द सड़क कार्य को शुरू करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)। तहसील मुख्यालय की भुराह-पंजाई-घाट-मुहाथ सड़क का कार्य भूमि पूजन के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इस सड़क का भूमि पूजन गत जून में सीएम जयराम ठाकुर ने किया था। लेकिन तीन माह बीत जाने के बावजूद इस सड़क का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों पंकज ठाकुर, संजय ठाकुर, लीलामणी, रूपलाल, दिले राम आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है। हर मंच पर इसके लिए आवाज उठाई गई। लोगों का कहना है कि लोगों को दिलासा देने के लिए भूमि पूजन किया गया है। भूमि पूजन के समय सीएम ने जल्द कार्य शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक अधिकारी कागजी कार्यवाही पूरी न होने का तर्क दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब इस सड़क की कागजी कार्यवाही पूरी नहीं हुई थी तो फिर कैसे इसका भूमि पूजन किया गया? वन विभाग के आरओ ज्ञान चंद ने कहा कि लोनिवि को इस बारे में स्पष्टीकरण सौंप दिया गया है। इसके लिए लोनिवि पूरी तरह से जिम्मेदार है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके कश्यप ने कहा कि सड़क निर्माण की कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें