बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी के बिझर गांव के निका राम की बेटी चंपा की उसके ससुराल बंजार में हुई संदिग्ध मौत को लेकर अब महिला के परिजनों ने विधायक और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं। पिता का कहना कि वह अपनी बेटी की मौत की जांच को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के कुल्लू प्रवास के दौरान उन्हें शिकायत सौंपेंगे। हालांकि, मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में ले लिया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत में चंपा के पति के चाचा के खिलाफ भी शिकायत की है। जिसे अभी तक पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है।