फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के पांच मंडलों का पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार ने मंडी जिला में स्थित लोक निर्माण विभाग के 5 मंडलों का पुनर्गठन कर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मंडलों के पुनर्गठन में जहां सुंदरनगर और सराज स्थित जंजैहली मंडल को प्रमुखता मिली है, वहीं नाचन के गोहर मंडल और करसोग मंडल के पर कतर दिए हैं। तीन अगस्त तो जारी अधिसूचना के बाद अब मंडी-दो में 6, सुंदरनगर लोक निर्माण विभाग मंडल में 5 और जंजैहली में 4 उपमंडल होंगे। करसोग और गोहर में महज 2-2 उपमंडल होंगे। इनमें से गोहर के साथ जुड़ा सुंदरनगर का पीआईयू उपमंडल धनोटू अस्थायी तौर पर कार्यरत है। शुक्रवार को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने मंडी जिले के पांच मंडलों के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज में नवगठित सराज स्थित जंजैहली लोक निर्माण मंडल में चार उपमंडल बगस्याड़, जंजैहली, छतरी व बालीचौकी होंगे। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि मंडलों के पुनर्गठन से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने मंडी जिला में लोक निर्माण विभाग के पांच मंडलों का पुनर्गठन करने की अधिसूचना जारी करने की पुष्टि की है। कहा कि मंडलों का पुनर्गठन किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें