फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर मांगी खुशहाली और अमन की दुआ

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। संप्रदाय के सैकड़ों स्थानीय और प्रवासी लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। खुशहाली के लिए दुआ मांगी और गले मिल कर एक-दूसरे को बधाई दी। मुस्लिम समुदाय की भारी उत्साह के साथ सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुंदरनगर की जामा मस्जिद में हाफिज मौलाना सनोवर, पुंघ में मौलाना हाफिज, मो. शमीम और ललित नगर के घाड़ा मस्जिद में हाफिज मौलाना मोहम्मद दिलशाद की अगुवाई में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। जबकि डिनक में इमाम मौलाना हलीम ने नमाज अदा करवाई। मुस्लिम बहुल क्षेत्र डीनक, नेरचौक, ढ़ावण, डुगरांई और डढ़ोह की मस्जिदों में भी ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा और लोगों ने ईद की नमाज अदा की है। इस मौके पर जामा मस्जिद सुंदरनगर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजी शेख ने इस दिन की महिमा का बखान करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र माह में कुरान शरीफ उतरा था। इस माह में अल्लाह के लिए ही रोजे रखे जाते हैं। इस दिन मीठी सेवइयां आपस में प्यार को बढ़ावा देने की नसीहत देती हैं। जिससे शिक्षा लेकर मुस्लिम हर वर्ग के साथ आपसी भाईचारे को बढ़ावा देकर देश की अखंडता का उदाहरण पेश करें और एक-दूसरे के सुख दुख में शामिल होकर देश की तरफ बुरी नजर से देखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें। यही ईद उल फितर का त्योहार हमें प्रेरणा देता है। एजी शेख ने बताया कि इस्लाम मानने वालों को ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे और प्यार का संदेश देता है। इस तरह के आयोजन से इलाके में अल्लाह की रहमत बरसती है। उन्होंने संप्रदाय के लोगों सहित सुंदरनगर वासियों को ईद के पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें