फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई मंडी में 20 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बॉस चेसिस सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गुड़गांव 40 पदों के लिए आईटीआई मंडी में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेशभर से 100 युवाओं ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। इसमें 2016-17 के आईटीआई पास आउट युवाओं ने भाग लिया। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई। कंपनी ने लिखित परीक्षा पास करने वाले छात्रों के इंटरव्यू लेकर उनका चयन किया। विभिन्न ट्रेडों वेल्डर, फिटर, टर्नर, मोटर मेकेनिक, प्लास्टिक इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए। आईटीआई मंडी कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि कंपनी चयनित युवाओं को 1 वर्ष के प्रशिक्षण के साथ मानदेय भी देगी। इस दौरान कंपनी प्रशिक्षण के साथ युवाओं को 13,364 रुपये प्रतिमाह वेतन देगी। प्रशिक्षण के बाद परफोर्मेंस के आधार पर आगे युवाओं का चयन करेगी। कंपनी 1 वर्ष के प्रशिक्षण के साथ-साथ एक समय का भोजन, यूनिफार्म और ट्रांसपोर्ट की निशुल्क सुविधा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें