नगवाईं (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में एफकॉन कंपनी के प्रबंधक कर्नल बलजिंद्र सिंह गुराया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया। सर्वेश, नैतिक, सोनम, मानव, अश्मित, शौर्य, श्वेता विष्ठ, ख्याति, साक्षी, कोमल, माही, अमन, दीक्षा, पुष्पांजलि, स्नेहा, सुनील नेगी, योगिता, ललित ठाकुर, अमित कुमार, अर्चना, रुचि ठाकुर, शना, नैतिक भंडारी, सारांश ठाकुर, सिमरन, पूर्वांशी, रिधम शर्मा, मन्नत चौधरी, हर्षा, शिवालिका, अदितिका, नम्रता मान्या आदि को पुरस्कृत किया गया। बेहतरीन सुलेख के लिए अक्षिता, मानव, अन्वेषा, आदित्य, हर्षिता, अरमान, पल्लवी, हर्षवर्धन आदि को पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का पुरस्कार गीतांजलि, हर्ष ठाकुर, योगिता, सिमरन, रिया को दिया गया। मुख्य अतिथि ने सरस्वती विद्या मंदिर में तीन कमरों और शौचालय का निर्माण करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय ठाकुर, संजीव ठाकुर, विद्यालय प्रबंधक प्रदीप शर्मा, अध्यक्ष मेहर चंद, पाली की प्रधान निशा, कोटाधार पंचायत के प्रधान चैने राम आदि मौजूद रहे।