फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिता और खुशहाल बने सर्वश्रेष्ठ छात्र और छात्रा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरयारा स्कूल का सालाना समारोह सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंचायत प्रधान तरनोह चंद्र मणि ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सर्दी और खराब मौसम के बीच विद्यार्थियों का हौसला देखते ही बनता था। शानदार पहाड़ी, पंजाबी और एकल प्रस्तुतियों सहित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर एकांकी भी प्रस्तुत की। समारोह में बारहवीं कक्षा की अनीता और खुशहाल को सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्रा घोषित किया गया। सम्मान पाने वाले अन्य विद्यार्थियों में नेहा, तनीषा, चिराग, भावना कुमारी, संजीव कुमार, पूनम, हेमलता, कपिल, मोनिका, दुष्यंत, खुशहाल, नेहा ठाकुर, विवेक, भूपेंद्र ठाकुर, अनीता, नेहा, पुष्प राज, पायल, जतिन वर्मा, लवीना, जागृति, अभिषेक, जितेंद्र, लखनपाल, कमल किशोर, मंजुल, नेहा ठाकुर, प्रांजल, दीपांजलि, देवांशु ठाकुर, तनुजा, प्रियंका, कमलेश, ललित, पल्लवी, रीना, अजय, भुवनेश्वरी, डेविड, सोनाली, डिंपल और स्मृति शामिल रहे। कार्यक्रम में बीडीसी मेंबर हेमराज और डॉ. श्वेतपर्णा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य हेमलता उपाध्याय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि और स्कूल मैनेजमेंट समिति के प्रधान दीप कुमार और अन्य सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें