फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने हमेशा की लोगों को बांटने की राजनीति : वीरभद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सरकाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के युवा प्रत्याशी पवन ठाकुर को अपना समर्थन देकर उनके हाथ मजबूत करें। भाजपा लोगों को बांटने की राजनीति करती है। यह पार्टी हमेशा जाति, धर्म और क्षेत्रवाद फैलाकर लोगों को गुमराह करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विकास के नाम पर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। प्रदेश की जनता ने गत पांच वर्षों में जो मांगा वह हमने दिया है और आगे भी दूंगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी कर्नल इंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि वे गत 10 सालों में विधानसभा क्षेत्र में कुछ भी नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले अधिक क्षमता वाले हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. जय कुमार आजाद, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप विष्ठ, रिंकू चंदेल, खंड विकास समिति के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह और पूर्व जिला परिषद सदस्य लता ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें