फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सह-शिक्षा स्कूल मंडी में 500 में से 188 निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। सह-शिक्षा स्कूल मंडी में इस शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूल में अब तक लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है, जिनमें 188 विद्यार्थी निजी स्कूलों से हैं। स्कूल में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा व्यवस्था, स्मार्ट क्लासरूम, खेल सुविधाएं और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के कारण विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड की विश्वस्तरीय परीक्षा प्रणाली को भी अभिभावक एक बड़ा कारण मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सीबीएसई की परीक्षाएं लगभग 26 देशों में आयोजित की जाती हैं। शिक्षा के बदलते रुझान और सरकारी स्कूलों में बेहतर होती सुविधाओं के चलते अभिभावकों का भरोसा भी सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ रहा है। कम फीस और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण कई अभिभावक निजी स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। स्कूल प्रशासन का कहना है कि बड़ी संख्या में अभिभावक फोन के माध्यम से भी प्रवेश से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने बताया कि 10 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभिभावकों की लगातार बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें