फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में 35 को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आईटीआई मंडी में साक्षात्कार के दौरान 35 युवाओं ने रोजगार हासिल किया है। इस मौके पर 65 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने बताया कि संस्थान मंडी में इल जीन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा ने कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया। इसमें कंपनी के संयोजक गौरव त्यागी एचआरडी मैनेजर और योगेंद्र सिंह मैनेजर स्टोर ने 35 पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थी की सूची मेल द्वारा आईटीआई मंडी को 9 अप्रैल तक मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 9500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और यदि कोई अतिरिक्त समय कंपनी में लगाता है तो उसे 50 प्रति घंटे के हिसाब से दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर संस्थान के ट्रेनिंग काउंसलिंग प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी, सदस्य चतर सिंह राणा, रक्षा देवी, महेंद्र सिंह, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें