फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर, मंडी के बीच आज होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शिवरात्रि महोत्सव से पहले पड्डल मैदान में चल रही हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हॉकी के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें प्रथम सेमीफाइनल स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर ग्रीन और सौली खड्ड स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर ग्रीन ने मुकाबला 2-0 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफाइनल सुंदरनगर हॉस्टल रेड और मंडी पुलिस के बीच हुआ। इसमें मंडी पुलिस ने 1-0 से फाइनल में प्रवेश कर लिया। हॉकी प्रतियोगिता के सह संयोजक दलीप ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे फाइनल मुकाबला होगा। उधर, फुटबाल प्रतियोगिता में दो टीमें फाइनल में पहुंची हैं। दिन का पहला सेमीफाइनल भूपेंद्रा सुंदरनगर और ट्रंफ फुटबाल क्लब रेड में हुआ। इसमें ट्रंफ फुटबाल क्लब रेड ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ग्रीन लैंड शॉकर क्लब और कुल्लू की टीम में हुआ। इसमें कुल्लू की टीम विजेता रही। जिला फुटबाल संघ के प्रधान लीला विलास ने बताया कि शनिवार को फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें