बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी के हजारों लोगों को 25 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। वीरवार को तकनीकी खराबी के चलते सौ से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। ऐसे में हजारों की आबादी को विद्युत आपूर्ति न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में हीटर आदि उपकरण भी बंद रहे। विद्युत बोर्ड ने 27 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल किया है। लेकिन लोगों में विद्युत बोर्ड के प्रति खासा रोष दिखा। प्रभावितों दिनेश कुमार, योग राज, आलम चंद, केहर सिंह, दिले राम, दीपक कुमार, मीने राम, हेम सिंह, यादव राम सहित अन्य लोगों का कहना है कि बालीचौकी में वीरवार सुबह 11 बजे ही बिजली बंद हो गई। विद्युत बोर्ड ने शुक्रवार 12 बजे तक आपूर्ति को बहाल किया है। बिजली न होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सहायक अभियंता शुमाली शर्मा का कहना है कि यह समस्या थलौट स्टेशन से थी। लाइट पीछे से ही तकनीकी खराबी के चलते बंद थी। लाइन में कोई खराबी नहीं थी। शुक्रवार दोपहर तक बिजली को बहाल कर दिया गया है।
000