फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दौर में पहुंची डॉक्टर इलेवन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान मंडी में नामधारी स्पार्ट्स क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन डॉक्टर इलेवन की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का एक मैच खेला गया। जोकि डॉक्टर इलेवन और स्वास्थ्य विभाग के बीच हुआ। पहले खेलते हुए डॉक्टर इलेवन ने 86 रन बनाए। टीम की तरफ से डॉ. अश्वनी ने 17, डॉ. दुष्यंत ने 18 रन बनाए। जवाब में स्वास्थ्य विभाग की टीम 54 रन पर ढेर हो गई है। इस तरह डॉक्टर इलेवन ने 32 रनों से मैच में जीत लिया। यह जानकारी स्पोर्ट्स क्लब महासचिव राजेंद्र राजा ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को तीन मैच खेेले जाएंगे। इसमें स्पोर्ट्स क्लब, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन विभाग और पुलिस की टीमें मैच खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें