बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुराह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सराज भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक शेर सिंह ने मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य हेत राम ने पाठशाला के इतिहास पर प्रकाश डाला और स्कूल की गतिविधियों का बखान किया। कहा कि आज इस स्कूल से निकले विद्यार्थी प्रदेश और देश में विभिन्न महत्वपूर्ण महकमों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों गरिमा ठाकुर, अंजना कुमारी, सुनील ठाकुर, मनीशा कुमारी, विजय शर्मा, लता देवी, कमला देवी, इंद्र सिंह, चांदनी ठाकुर, कांता देवी को पुरस्कृत किया। मुख्यातिथि ने समारोह के आयोजन के लिए 5100 रुपये की राशि दी। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बालीचौकी चेत राम, भाजपा अनुसूचित जाति विंग के महामंत्री मणि राम, ललित कुमार, पूर्व प्रधान खेम राज और खेम सिंह सहायक निदेशक मत्स्य विभाग सहित कई मौजूद रहे।
000