फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाविद मिस्टर और समीक्षा बनी मिस फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी )। बीफार्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। आयुर्वेद पपरोला के एचओडी राकेश थमन और महाविद्यालय के प्राचार्य टीसी ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का आगाज दीप प्रज्वलन और एंटी रेगिंग शपथ समारोह से शुरू हुआ। इस दौरान प्रशिक्षु छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों को मुख्य अतिथि ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि राकेश थामन ने प्रशिक्षु छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी ओर से पेश किए कार्यक्रमों की सराहना की। फ्रेशर समारोह में नाविद को मिस्टर और समीक्षा को मिस फ्रेशर चुना गया। इन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष अरोड़ा, विक्रांत आर्या, सुरेश भंडारी, राजेंद्र कुमार, सगुन सूद, प्रियंका वालिया सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें