फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोपी न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डोलधार में एक महिला को घर से घसीट कर जंगल में ले जाकर मारपीट करने और जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपी खेमचंद (28) 29 जून को डोलधार की एक महिला को रंजिश के चलते घर से उठाकर साथ लगते जंगल में ले गया था। इस दौरान आरोपी ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद मौके से फरार हो गया था। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। पुलिस थाना में इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को छह जुलाई को हिरासत में लिया गया। इसे कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को 21 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीएसएल पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें