फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर
विज्ञापन

सीटू समर्थित यूनियनें आज से 24 घंटे के महाधरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियनें संबंधित सीटू 7 जून वीरवार को हड़ताल पर रहेंगी। 24 घंटे का महाधरना दिया जाएगा। यदि मांगें न मानी गई तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी प्रभावित हो सकते हैं। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार कार्यकर्ताओं को पूरे देश में सबसे कम 1750 रुपये मानदेय दे रही है। जबकि पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में राज्य सरकार केंद्र से मिलने वाले तीन हजार के अतिरिक्त पांच से सात हजार रुपये दे रही हैं। सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार ने भी 10 रुपये दैनिक मानदेय बढ़ाकर कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है। यूनियन की जिला प्रधान हमिंद्री शर्मा, महासचिव सुमित्रा ठाकुर और कोषाध्यक्ष विमला शर्मा ने बताया कि यूनियन पहली बार 24 घंटे का महाधरना आयोजित करने जा रही है। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें