फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाहन पंचायत में शराब परोसने पर लगेगा 10 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू में शराब के ठेके के विवाद के बाद ग्राम पंचायत जुगाहन ने ग्राम सभा की बैठक में शराबबंदी लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। अब अगर पंचायत में किसी ने शराब पी या विवाह समारोह में परोसी तो उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत में प्रधान धर्मी देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि आज की युवा पीढ़ी दिन-प्रतिदिन शराब के नशे की ओर जा रही है और अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। युवाओं को इस प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए ग्राम पंचायत जुगाहन में शराबबंदी लागू की जाती है। आज के बाद कहीं भी शादी समारोहों या अन्य किसी कार्यक्रम में शराब का सेवन निषेध रहेगा। इसके बावजूद कोई किसी विवाह समारोह या किसी कार्यक्रम में शराब परोसी जाती है तो उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और सजा के रूप में 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत प्रधान धर्मी देवी ने बताया ग्राम सभा की बैठक में धनोटू में शराब का ठेका बंद करने की भी सरकार से मांग की गई है। उन्होंने बताया शराबबंदी के प्रस्तावों की प्रति उपायुक्त मंडी और आबकारी विभाग को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें