जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर कॉलेज और स्कूलों के बच्चों ने शहर में जम कर गुलाल उड़ाया और घर जाने से पहले एक दूसरे के गले लगकर होली की बधाई दी। इसी प्रकार से न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गरोड़ू जोगिंद्रनगर के प्रांगण में रगों का त्योहार होली धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। स्कूल के सभी शिक्षकों और छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या शशि किरण ने बच्चों को गुलाल लगाया तथा सभी को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक विजय शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और केमिकल रहित रगों का प्रयोग कर होली मनाने का आग्रह किया।