फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपली गांव की पूजा चंदेल बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। डरवाड़ पंचायत के पीपली गांव की पूजा चंदेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं। पूजा के आर्मी में चयनित होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस कामयाबी से पूजा ने अपने माता-पिता और परिजनों का सिर ऊंचा किया है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल जालंधर में हुई है और 10वीं की पढ़ाई ग्रयोह स्कूल में पूरी की है। जमा दो की परीक्षा उसने डीएवी कांगड़ा से प्राप्त की है। इसके अलावा उसने बीएससी नर्सिंग भी की है। क्षेत्र की इस होनहार छात्रा ने शुरू से ही सेना में जाने के अरमान संजोए थे और इसी की तैयारी के तहत मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज अखिल भारतीय परीक्षा में शीर्ष स्थान पर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसकी ज्वाइनिंग नॉर्दन जोन के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली में हुई है। पूजा चंदेल ने बताया कि उसके पिता और भाई उसके सेना में जाने के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं । पूजा के पिता बालम राम चंदेल अब सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं, जबकि माता बिमला चंदेल हाउस वाइफ हैं। उसके दो भाई हैं। पंकज चंदेल विदेश में हैं जबकि दूसरे भाई विजय चंदेल सेना में बतौर मेजर के पद पर कार्यरत हैं। पूजा ने बताया कि पिता और भाई जब भी सेना की वर्दी में घर छुट्टी पर आते थे तो वर्दी को देखकर वह उत्साहित हो जाती थी। उसने कहा कि इस सपने को पूरा करने को लेकर मां ने हमेशा सहयोग किया है। पूजा की इस उपलब्धि पर विधायक व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, राजकुमार भारद्वाज, बीडीसी सदस्य सुरेंद्र बंधु, नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ आदि ने उसे बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें