फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में छाए धर्मपुर स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से मार्च 2017 में संचालित परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर के 48 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। इसमें 10वीं के 27 और जमा दो कक्षा के 21 विद्यार्थी शामिल हैं। वीरवार को इन मेधावियों को प्रधानाचार्य रतन चंद ठाकुर ने मेरिट सर्टिफिकेट वितरित किए गए। बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बच्चे आगामी परीक्षा में भी इस क्रम को जारी रखेंगे। 10वीं की परीक्षा में जिन बच्चों को यह सर्टिफिकेट मिले हैं, उनमें अंकिता शर्मा, आशा देवी, काव्यांजलि, कोमल, प्रीती, प्रियंका, रनजीतकौर, अक्षय कुमार, सर्वजीत कौर, सीमा देवी, अक्षय कुमार, शिवानी ठाकुर, स्वेता ठाकुर, तनुजा ठाकुर, अभिनंदन शर्मा, अभिषेक शर्मा, अखिल ठाकुर, अक्षय कुमार, अमन सरोच, अक्षय कुमार और अविनाश शामिल हैं। जमा दो में मधु ठाकुर, प्रिया ठाकुर, पुनीत भारती, रमना ठाकुर, रुचि ठाकुर, नेहा, प्रिया देवी, पंकज, आकृति चौहान, मीनाक्षी, पलक ठाकुर, पूजा ठाकुर, प्रिया ठाकुर, प्रियंका शर्मा, रमां कौंडल, स्वेता शर्मा, अभिषेक ठाकुर, अनमोल ठाकुर, अंजुल कुमार, वीर सिंह, लवली शर्मा और शिवम शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें