जंजैहली (मंडी)। विधानसभा चुनाव 2017 को मात्र 2 सप्ताह का समय बच गया है। नेता वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सराज में इस बार कुल 74633 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 35992 महिलाएं और 38641 पुरुष हैं। सराज क्षेत्र में इस बार 720 युवा मतदाता ऐसे हैं, जोकि पहली बार अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 284 युवक और 436 युवतियां हैं। यहां पर युवतियों की संख्या युवकों की संख्या से अधिक है। इसलिए युवाओं के हाथों में सराज के प्रत्याशियों का भविष्य है। सराज मेें पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है। यहां पर 38641 पुरुष मतदाता हैं जबकि 35992 महिला मतदाता हैं। इनमें 196 सैनिक और रिजर्व मतदाता भी हैं, जोकि अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से करेंगे। क्षेत्र में इस बार 126 पोलिंग बूथ होंगे। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सराज में दो महिला स्टाफ बनाए गए हैं, जोकि जंजैहली और ढीम कटारू में मौजूद रहेंगे। निर्वाचन कानूनगो इंद्र सिंह ने बताया है कि हमने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की है जिसमें मतदाताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने मत का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा वह अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेें।