फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के जरिए दिया बाल विवाह रोकने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक से दिया बाल विवाह रोकने का संदेश
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन ने तीसरे दिन कटौला में चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। चाइल्ड लाइन मंडी की ओर से बाल विवाह बंद करो जागरूकता अभियान के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत स्कूल में बाल विवाह रोको विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 10वीं कक्षा से प्रथम स्थान अंकिता, द्वितीय स्मृति और तृतीय स्थान पल्लवी ने हासिल किया। इसके अलावा जमा एक और दो के छात्रों में प्रथम स्थान नीलम, द्वितीय अभिषेक और तृतीय स्थान बिपाशा ने हासिल किया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से भी बाल विवाह रोको विषय पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें रीमा, दिया, बिपाशा, नीलम, दिशा और अंशिका ने भाग लिया। नीलम और मधु ने एकल गीत से बाल विवाह रोकने का संदेश दिया। इसके साथ चाइल्ड लाइन टीम ने उपस्थित विद्यार्थियों और अध्यापकों को बाल विवाह अधिनियम 2006 की जानकरी दी। इसके साथ चाइल्ड लाइन की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। चाइल्ड लाइन के समन्वयक अच्छर सिंह ने बताया कि वीरवार को स्यांज पंचायत में बाल विवाह बंद करो की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर स्कूल की उप प्रधानाचार्य प्रतिमा कपूर, एसएमसी प्रधान राम चंद ने भाग लिया। चाइल्ड लाइन से टीम सदस्य सतीश और रक्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें