15 फरवरी को प्रदर्शन में भाग लेगा संघ
धर्मपुर (मंडी)। स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी इकाई ने प्रदेश सरकार के बजट में कर्मचारियों और आम लोगों के हित में किए गए प्रावधानों की सराहना की है लेकिन पुरानी पेंशन बहाली न होने पर निराशा भी जताई। संघ के प्रधान रंगीला ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में करीब साठ हजार कर्मचारी नई पेंशन योजना में शामिल हैं लेकिन कई वर्षों तक सेवाएं प्रदान करने के बावजूद उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन से वंचित रखा जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 15 फरवरी को शिमला में प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रदर्शन में प्रवक्ता संघ मंडी पूर्ण रूप से भाग लेगा। इस अवसर पर नीलेश्वर, उमाकांत, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा, अशोक ठाकुर, राजेश सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।