फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र रद्द होने पर नजदीकी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में भेजें जाएंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने सीसीटीवी लगाने को लेकर स्कूलों को नए निर्देश जारी कर दिए हैं। हरकत में आए शिक्षा विभाग ने कहा कि यदि परीक्षा केंद्र रद्द होते हैं, तो संबंधित केंद्रों के विद्यार्थियों साथ के परीक्षा केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा। कैमरे न लगने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी और नियमानुसार कार्रवाई की गाज गिरेगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने जारी निर्देशों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 10 और 12वीं की बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं को बोर्ड के निर्देशों की पालना की जा रही है। लिहाजा सरकारी और निजी स्कूल प्रबंधन को परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सख्त हिदायत दी गई है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाएंगे तो परीक्षा केंद्रों को रद्द किए जाएगा। परीक्षार्थियों को नजदीक के बोर्ड परीक्षा केंद्र में परीक्षा के लिए भेजे दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुखों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें