फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनावों के लिए एकजुट हो जाएं कार्यकर्ता :: कौल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गांधी भवन में एनएसयूआई ने एक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद हुए। उन्होंने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में पूरी लगन से काम करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने और लोकसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इनमें तीन राज्यों में कांग्रेस ने परचम लहराया है। इससे पता चलता है कि आज भी कांग्रेस को मजबूती मिल रही है। सेवादल अध्यक्ष विकास ठाकुर और एनएसयूआई नेताओं ने संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए हाईकमान टिकट के लिए जो फैसला लेगी वह उन्हें मंजूर है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, धर्मेंद्र धामी, आजाद गुमरा, जिलाध्यक्ष हमीत जंबाल और एनएसयूूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें