फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर सौर ऊर्जा यंत्र लगा करें बिजली उत्पादन

विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मंडी। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर की छत या अन्यत्र सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर निश्चित मात्रा में विद्युत उत्पादन कर सकता है। इस संयंत्र को स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार 80 प्रतिशत अनुदान भी प्रदान करेगी। वह सदर विधानसभा क्षेत्र के अपने जन संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोट तुंगल, डवाहण तथा भरगांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार विशेष प्रयास कर रही है। बाई का बगला से द्रासडू-कांगर तक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 93 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट तुंगल में साइंस ब्लाक के निर्माण पर एक करोड़ 1.26 लाख व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने डवाहण में मेला मैदान के निर्माण कार्य के लिए दो लाख प्रदान करने की घोषणा भी की। इससे पूर्व उनका सभी पंचायतों में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदर के उपाध्यक्ष हेमराज, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार, सदर भाजपा उपाध्यक्ष अरुण कुमार, आश्रय शर्मा, सदर विकास खंड अधिकारी शैफाली शर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें