फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि खर्च को चक्कर काट रहे पूर्व सैनिकों के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पूर्व सैनिकों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को भारतीय सेना की ओर से मिलने वाले अंत्येष्टि खर्च के लिए चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन, उन्हें यह खर्च नहीं मिल पा रहा है। जोगिंद्रनगर के भराडू गांव के आनरेरी कैप्टन कृपाल सिंह का निधन 26 जनवरी 2018 को हो गया था। परिजन संसार चंद चौहान ने उनकी अंत्येष्टि पर मिलने वाले 10 हजार की राशि के लिए सेना के 39 आर्टिलरी ब्रिगेड कैंट में संपर्क किया। जहां से उन्हें इस राशि को प्राप्त करने के लिए लंबी-चौड़ी औपचारिकताओं की लिस्ट थमा दी गई। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी उन्हें यह राशि नहीं मिली है। इसके अलावा कुलदीप सिंह ने भी अपने पिता की अंत्येष्टि के लिए मिलने वाले 10 हजार के लिए सेना कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन उन्हें भी यह राशि नहीं मिली है। उनके पिता का देहांत 4 जनवरी 2018 को हो चुका है। तब से वह कई कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। इस संदर्भ में पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल जीएस साही ने कहा कि वह इस मामले में दोनों परिवारों की सहायता के लिए खड़े हैं। मामले का शीघ्र समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पूर्व सैनिक को कोई भी समस्या पेश आती है तो वह उनसे मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें