जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) जोगिंद्रनगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि एसएमसी प्रधान कलावती रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोपाल चंद जस्वाल ने की। इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, वैज्ञानिक और एनएसएस तथा एनसीसी के कैडेट्स को मुख्यातिथि की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य गोपाल चंद जस्वाल ने सालाना रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। खेलों में संदीप कुमार, अभय, विशाल, काव्या, सूरज, अभय, आर्यन, विशाल, अंकुश, शुभम, राणा, नमन ठाकुर, शुभम राणा, रमन कुमरा, विकास परमार, गौतम, अमन, प्रवीण, प्रभात, सूरज, शुभम, आयुश, विकास, बलवंत, अभिषेक प्रवीण, विकास परमार को सम्मानित किया गया। चेतन को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द स्कूल के खिताब से पुरस्कृत किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों में मनमोहन, अविनाश, शिवांशु, विशाल, अभय, विरेंद्र, साहिल, दीपक, हिमांशु, शुभम, मुकेश, रोहन, कमलकांत, धीरज, राकेश, सुमित, सोनू, वरुण, सुभाष, दीपक कुमार, चेतन, रामजी मल्होत्रा, रंजीत, केशव, पियुष, अभिनव शर्मा, दीप कुमार, मनीष, कलिका, वर्शल सूद, दिनेश कुमार, अजय कुमार, अंशुल राणा, शुभम ठाकुर, शुभम, तरूण कुमार, अभिषेक और सुनील कुमार को पुरस्कृत किया गया।