अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। मध्य चौहारघाटी में मोबाइल कंपनी के सिग्नल में कमी आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गम क्षेत्र में जियो ने अपना नेटवर्क स्थापित करते हुए उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं देने का सराहनीय कदम तो उठा दिया, लेकिन सही सिगनल के अभाव में उपभोक्ताओं के 4जी मोबाइल शोपीस बन कर रह गए हैं। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथोग, रोपा, बल्ह और टिक्कर के करीब पांच सौ से एक हजार के करीब उपभोक्ताओं ने जियो कंपनी के 4जी कनेक्शन ले रखे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पधर उपमंडल पहुंचने पर उन्हें कंपनी की स्थायी सेवाएं मिलती हैं, जबकि चौहारघाटी क्षेत्र में उनके मोबाइल नॉट इन सर्विस मोड में रहते हैं। उपभोक्ताओं ग्राम पंचायत रोपा के प्रधान कैप्टन बुद्धि सिंह, उप प्रधान रिंकू राम, पंचायत सदस्य राज कुमारी, मीना कुमारी, विनोद कुमार, राजू राम, रूप सिंह, शेर सिंह, रामलोक, रतन चंद, श्रवण कुमार, भादर सिंह, बुद्धि सिंह, धनी राम ठाकुर, राजू राम, वीर चंद, हीरा लाल, टेक चंद, खेम सिंह, हेमराज, हरी सिंह, नेत्र सिंह, भीम सिंह, राज कुमार, निर्मला देवी, पवन कुमार, राजेश कुमार, हलकू राम, टेक चंद, श्याम चंद, शेष राम, महेेंद्र सिंह, शांता कुमार उर्फ शांतू, संजय कुमार और मुरारी लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत रोपा के गांव अपर रोपा, कानघ, प्याऊणा, नोग, दाड़ू, शगनाल, दरूण, ग्राम पंचायत बल्ह टिक्कर के टिल्ली, जोरला, ग्राम पंचायत कथोग के कथोग, निचला रोपा, पाटन, करशाड़ा, गांवों के आसपास के सभी गांवों में जियो सुविधा ठप पड़ी हुई है। कंपनी के टेक्निकल हेड अमित ठाकुर ने बताया कि मध्य चौहारघाटी क्षेत्र को कंपनी ने घोघरधार पर स्थापित टावर के माध्यम से सिग्नल दिया है। वर्तमान में एक अन्य टावर यहां स्थापित करने का कंपनी ने प्रारूप तैयार कर लिया है। कंपनी एक महीने के भीतर इलाका के लोगों की मोबाइल सिग्नल समस्या से निजात दिला देगी। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए कंपनी वचनबद्ध है।