करसोग (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट की भर्ती पर लगाई गई रोक पर सरकार की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट की परीक्षा पास करने वाले युवाओं में सरकार के प्रति खासी नाराजगी है। टीएमपी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के सदस्य दीप कुमार, बोधराज, पुष्पराज, कुलवंत कुमार, पुनीत, चुन्नीलाल, ललित कुमार, सचिन, यशवंत, गगन, धीरज, कोमल, यशवंत, बलराज, अनिल का कहना है कि ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार 4 जनवरी 2018 को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इसमें निष्पक्ष रूप से युवाओं के पक्ष में निर्णय लिया जाएगा तथा जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट संघर्ष समिति उम्मीद करती है कि सरकार युवाओं को उनकी मेहनत का फल देकर नए साल का एक बेहतरीन तोहफा प्रदान करेगी। संघर्ष समिति प्रशिक्षु परिचालकों के बेतुके दावों का विरोध करती है तथा उनके द्वारा ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट की भर्ती पर बार-बार धांधलियों का आरोप लगाकर एचआरटीसी को बदनाम किया जा रहा है।