सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल में दिसंबर माह के लिए रसोई गैस के वितरण के लिए चार्ट जारी कर दिया गया है। एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल के मुताबिक 4 दिसंबर को क्षेत्र के मसेरन, रखोटा और रखोचा बरिज में गैस की आपूर्ति की जाएगी। 5 दिसंबर को सुलपुर बही और जबोठ में, 7 को दारपा, धार, कलोट में, जबकि 8 को गध्याणी और टिकरीए योह में गैस सप्लाई की जाएगी। 9 को वदार और कलाहु मोड़ में, 11 को रखोह , कांगो का गलू व जंधरूकलां, 12 को सुरदपुर बारी, सैण, सरोली और बरच्छबाड़, 13 को पपलोग, खरोह बजंदहरी, 14 को टटीह, भलवान, कोठी, हरलोट तथा बसंतपुर में सप्लाई दी जाएगी। 15 को चेल, वरनोटा और द्वारडू, 16 को बरच्छवाड़, तताहर और नबाही, 18 को चमैणू, मतेहरी, जुकैण और गोपालपुर, जबकि 19 को डैरी फार्म, मौंही और नघला गैस आपूर्ति की जाएगी। 20 को फतेहपुर, अपर बरोट व पौंटा में, 21 को नैण, डोल, कोटलू और थाना, 22 को नौणू, रोपरी, पाटी, रिस्सा व गरौरू तथा 23 को खरौट, गमधौल, छात्र तथा चौकी में वितरण किया जाएगा। 26 को मोरला, बैरी, चनौता गलू और ब्रांग, 27 को भड़यार, 28 को भटोह, समसौह, 29 को चंदैश और 30 दिसंबर को महुनाग, बड़ा और छोटा समाहल मेें रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। अगर निर्धारित तिथि पर गैस आपूर्ति किसी कारणवश नहीं हो पाती है तो अगले दिन सप्लाई दी जाएगी।