फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटकीधार स्कूल ने मनाया अपना बार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटकीधार में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान शिव लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना के गुणगान से की गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के बारे मेें विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक के बाद एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अध्यापकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। परंपरागत सराजी नॉटी, लोकगीत, समूहगान और एकांकी पर विभिन्न प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। समारोह के दौरान सालभर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने जमा दो से मेधावी छात्रों में देवेंद्र, हेमा देवी, ललित, संजय, जीवंति और दसवीं से भावना को लैपटॉप हासिल करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता बच्चों में दुर्गा शर्मा, संता देवी, सपना देवी, सरला देवी, बलदेव, नीलम, युद्धवीर सिंह, जगतरा, यशोवंती, केसरी, पूजा भारती, नितरा देवी, धनेश्वरी, सुरेश कुमार, दुर्गा सिंह, कमला देवी, ऐश कुमार, नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, मीना और गीता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और अन्य छात्रों को इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। एसएमसी प्रधान कमल देव भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें