सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर स्थित जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग में वीरवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सीनियर छात्राओं ने फ्रेशर के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। समारोह में फ्रेशर छात्राओं ने नाटी, ,राजस्थानी, हिमाचली लोकनृत्य और फिल्मी गीतों पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का आगाज रिया मल्होत्रा और सहेलियों ने राजस्थानी नृत्य के साथ किया। दीक्षा जिस्टू और सहेलियों ने हिमाचली नाटी और चित्रलेखा और सहेलियों ने फिल्मी गीतों पर डांस पेश किया। इस मौके पर आयोजित स्पर्धा के बाद रिचा मल्होत्रा को मिस फ्रेशर, धरती को मिस फ्रेशर रनर अप, मीनाक्षी को मिस इवनिंग और भावना को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। विजेता प्रतिभागी छात्राओं को प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने सम्मानित किया।