जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु शिवरात्रि देव मेले में एक से 5 अप्रैल तक होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं खेल समिति के अध्यक्ष अमित मेहरा ने की। खेल समिति के समन्वयक एवं झटिंगरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि मेले में पुरुष वर्ग की खेलों में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस खेलों का आयोजन किया जाएगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। कबड्डी में प्रथम इनाम 51 सौ और द्वितीय इनाम 21 सौ रुपये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन में पुरुष सिंगल को 3100 तथा द्वितीय को 2500 तथा पुरुष डबल को 3500 और द्वितीय को 2500 इनाम दिया जाएगा। वेटरन सिंगल को 1500 तथा द्वितीय को 1000 और वेटरन डबल के प्रथम को 1500 तथा सिंगल को 1000 रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेबल टेनिस में पुरुष सिंगल को प्रथम 2100 रुपये तथा द्वितीय को 1500 तथा मैन डबल में प्रथम 2500 और द्वितीय को 2000 दिए जाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से 1 अप्रैल तक अपनी एंट्री फीस जमा करवाने का आह्वान किया है। बैठक में हेम सिंह, गिरीश, खजान, विक्रम, मंजीत, शशि, राजकुमार और उमेश ने भाग लिया।
000