फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रकाश राणा ने सम्मानित किए जोगिंद्रनगर कॉलेज के मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने की। विधायक प्रकाश राणा ने महाविद्यालय की दो विद्यार्थियों शबाना भट्ट तथा शांची सूद को विश्वविद्यालय में टाप करने के लिए बधाई दी। उन्होंने महाविद्यालय के बेहतरीन परीक्षा परिणाम, खेल और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छे प्रदर्शन के लिए मेेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश अवस्थी ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रवक्ता अजय बावा, राकेश जम्वाल, प्रियंका शर्मा, प्रेम धरवाल, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान शशी धरवाल, क्रांति स्वरूप शर्मा, अंकुर कुमार सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें