फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान समूह में मुकेश व लोकेश रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विज्ञान समूह में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलिंग के मुकेश ठाकुर और लोकेश गौतम रहे। द्वितीय बाल स्कूल सुंदरनगर से जतिन शर्मा और हरेंद्र कुमार रहे। तृतीय स्थान पर सीसे स्कूल पधर की यामिनी शर्मा और आदित्य यादव रहे। इसके अलावा कला समूह में प्रथम कन्या स्कूल सुंदरनगर की आरती देवी व लता देवी रहीं। दूसरे स्थान पर गुरूकोठा स्कूल की मीनाक्षी और राजवाढ़ी स्कूल की कविता रही। तृतीय स्थान पर रश्मी देवी किलिंग और दम्यंति देवी ने हिस्सा लिया। डाइट मीडिया प्रभारी मीनाक्षी कपूर ने बताया कि दोनों समूहों की प्रथम आने वाली टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें