फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में सकारात्मक सोच का होना बेहद जरूरी : सुरेंद्र मोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। पंचायत भवन थुनाग में 3 दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी थुनाग सुरेंद्र मोहन ने किया। इस कार्यक्रम में युवा मंडलों के लगभग 50 युवक-युवतियां भाग ले रही हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि युवाओं के पास एक सकारात्मक सोच का होना अति आवश्यक है। उन्होंने युवाओं के साथ चर्चा करते हुए कहा कि सफल होने का अगर जुनून हो तो कोई भी बाधा आपका रास्ता रोकने की हिम्मत नहीं कर सकती। इस अवसर पर डॉ. लाल सिंह जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र मंडी ने युवाओं से आह्वान किया कि लोग केवल व्यक्ति विशेष की सफलता को देखते हैं, उसके पीछे का संघर्ष कोई नहीं देखता। युवाओं को चाहिए कि ऐसे अपने आइकॉन के जीवन के संघर्ष के बारे में गहन विचार करें। महाविद्यालय लंबाथाच के एनएसएस समन्वयक डॉ. ख्याल ने सोशल मीडिया पर चर्चा की। इस अवसर पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों के लिए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अजय सेन नोडल अधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम ठाकुर, गोपाल सिंह, यशवंत सिंह, पुष्प राज मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें