मंडी। भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक परिधि गृह मंडी में महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से जिला अध्यक्ष रणवीर, जिला विस्तारक हेतराम उपस्थित रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की गई और महिलाओं की हर मंडल और बूथ स्तर पर भागीदारी को सुनिश्चित किया गया। इसमें मुख्य रूप से बूथ स्तर पर 10 महिलाएं और 1 शक्ति केंद्र पर 1 महिला मोर्चा अध्यक्ष तथा 1 मंडल पर महिला मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय महिला मोर्चा अधिवेशन में सौंपे गए विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसमें शक्ति केंद्र अध्यक्षों की कार्यशाला करवाना, कमल शक्ति अभियान के माध्यम से महिला समूहों से संवाद करवाना, महिला लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाना आदि पर चर्चा हुई। इन अभियानों को महिला मोर्चा के द्वारा बूथ स्तर पर शुरू करने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर रजनी ठाकुर, भानु कपूर, अंजना, चंद्रा, रीता, हाटेश्वरी, सुचित्रा, जोगेश्वरी, सुनैना, अंजना, रमा गुप्ता, पंकजा, सुमन, कमलेश, चेतना, संतोष, रोशनी, हेमलता शर्मा, कला, चेतना, कविता, रक्षा राणा, ज्योति ठाकुर, लता ठाकुर, रिया ठाकुर, कृष्णा ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
000